Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / अभिजीत को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

अभिजीत को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार


अभिजीत को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

मेरा भारत विकसित भारत भाषण प्रतियोगिता में अभिजीत को मिला द्वितीय स्थान

 राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अभिजित रहे उपविजेता

 राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अमेठी के अभिजित बने उपविजेता

अमेठी।

लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में रविवार और सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में चित्रकला, फोटोग्राफी, नृत्य, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त मेरा भारत विकसित भारत @2047 विषय पर अलग से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के लगभग 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज के नेतृत्व में जनपद अमेठी की भी टीम ने प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में नेहरू युवा केन्द्र अमेठी के अमेठी ब्लॉक के स्वयंसेवक अभिजित त्रिपाठी ने भी प्रतिभाग किया था।

जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभिजित त्रिपाठी के भाषण की खूब सराहना की गई और निर्णायक मंडल द्वारा उनको उपविजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर उनको नेहरू युवा केन्द्र उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति और उपनिदेशक ने ₹50000 का चेक प्रदान करके सम्मानित किया।

अभिजित की इस सफलता से अमेठी में प्रसन्नता का माहौल है।

उनकी सफलता पर उपनिदेशक डॉ. आराधना राज ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने अभिजित को शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने कहा कि अभिजित त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर हम सभी का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर हम सभी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम 

 समन्वयक एवं लेखा नेहरू युवा केन्द्र केन्द्र अमेठी श्री दिनेश मणी ओझा जी एवं प्रोफेसर भगवती थ्रीटे व नेहरू युवा केन्द्र अमेठी कार्यालय में कार्यरत राष्ट्रीय‌ युवा‌स्वय सेवक भी उपस्थित थे।

इस सम्मान से नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के बीच बेहद खुशी का माहौल है।

पूर्व स्वयंसेवक एवं जिला युवा परिषद् अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एवं समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने एवं समाजसेविका सरिता सिंह आदि ने भी अभिजित त्रिपाठी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.