Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / शिक्षकों/कर्मचारियों को बुढापे की लाठी पुरानी पेन्शन अब दे दी जाए राजेश शुक्ला

शिक्षकों/कर्मचारियों को बुढापे की लाठी पुरानी पेन्शन अब दे दी जाए राजेश शुक्ला


शिक्षकों/कर्मचारियों को बुढापे की लाठी पुरानी पेन्शन अब दे दी जाए राजेश शुक्ला

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माण्डलिक संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में 14 सूत्रीय मांगो के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर संगठन द्वारा आज धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

धरना-प्रदर्शन में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए माण्डलिक संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि सरकार की सेवा में जीवन समर्पित करने के बाद शिक्षक/कर्मचारी को यह चिंता रहती है कि बुढापे में उसका सहारा कौन बनेगा,उसकी बुढापे की लाठी पुरानी पेंशन दे दी जानी चाहिए,सरकार 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे।

जिला संरक्षक दान बहादुर सिंह ने तमाम युवा साथियों को संगठन की उपलब्धियाँ बताते हुए कहा कि यह हमारे संघर्षों का ही नतीजा है कि आज हमारे अध्यापक सम्मानित वेतनमान पा रहे हैं।

जिला मन्त्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि जैसे पूर्व में हमने अपनी जायज मांगो को मनवा कर ही दम लिया वैसे ही चाहे स्थानान्तरण हो या प्रमोशन हम जल्द से जल्द करा के ही मानेंगे।

जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों को इतनी भीषण गर्मी में छः से सात घण्टे विद्यालय में रोकना उचित नहीं है,विद्यालय का समय 07.00 से 12.00 बजे तक किया जाए।

जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आकांक्षी जनपदों के शिक्षकों का भी अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किया जाए।

महिला जिला अध्यक्ष गीता त्रिपाठी व जिला मंत्री पूनम सिंह ने कहा की एक ही पद पर कार्यरत रहने पर चयन वेतनमान के 12 साल बाद प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए।

जनपदीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नती नहीं हुई है,एक माह के भीतर आदेश निर्गत किए जाएं।

जिला संयुक्त मन्त्री डा चन्द्र मणि बाजपेयी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में विगत कई वर्षों से सामान्य अन्तःजनपदीय और अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण नहीं हो रहे हैं,शिक्षक प्रताड़ित हैं,सरकार को तुरन्त आदेश जारी करने चाहिए। 

जिला लेखाकार गंगा चरण भारती ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी-2004,बीटीसी-2001 एवं 2004 एवं अन्य ऐसे परिषदीय शिक्षक जिनकी भर्ती का विज्ञापन 01 अप्रैल 2005 के पूर्व हुआ था किन्तु नियुक्ति बाद में हुई उन्हें भी पुरानी पेन्शन का तत्काल लाभ प्रदान किया जाए।

धरना-प्रदर्शन के उपरान्त जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपा गया। संचालन जिला संयुक्त मन्त्री डा चन्द्र मणि बाजपेयी जी ने किया।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,जनपदीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह,जनपदीय उपाध्यक्ष उमेश त्रिवेदी ,छतोह अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, गौरा अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय,सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,हरचन्दपुर अध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी,महाराजगंज अध्यक्ष विनोद अवस्थी, शिवगढ़ अध्यक्ष गायेंदु सिंह, डीह अध्यक्ष कमलेश ओझा, बछरांवा अध्यक्ष अमन शुक्ला,डलमऊ अध्यक्ष योगेश सिंह ,राजेश पाण्डेय अध्यक्ष सलोन,नीरज हंस अध्यक्ष खीरों,शशि प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष अमावा,शेखर यादव अध्यक्ष लालगंज,राही अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मनीष पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,अनुराग शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, डा.दुष्यंत सिंह उपाध्यक्ष, सुजीत चौधरी जिला संगठन मन्त्री, दिलीप यादव जिला संगठन मन्त्री, राम जी सरोज जिला संगठन मन्त्री, डा.ब्रिज किशोर जी जिला संगठन मन्त्री, अनुपम शुक्ला जिला प्रचार मन्त्री, निलेश शुक्ल, रमेश सिंह,दिलीप गुप्ता,सुधीर द्विवेदी, उमेश गुप्ता,अवध किशोर शुक्ल, स्वदेश रमन,नीरज सोनी, अमित सिंह,मनीष तिवारी,शशांक मिश्रा,मनीष यादव, निशाकांत, रमेंद्र यादव, सुमन लता,प्रीति शुक्ला,नीरज पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.