नसीराबाद,रायबरेली।
किकड के पेड़ काटने से मना करने पर युवक के पैर पर चलाया आरा
आरा चलाकर युवक को घायल कर दिया।
विपक्षी ने दिखाई क्रूरता कि पैर पर ही चला दिया आरा
नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव पूरे बंधन मजरे आलम पुर में गुरुवार की सुबह कीकड़ का पेड़ काटने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक के ऊपर आरा चला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मोहित सिंह ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बन्धन सिंह मजरे आलमपुर निवासी अशोक यादव पुत्र राम प्रसाद व राम प्रसाद पुत्र नन्द कुमार गुरुवार की सुबह गांव के ही रहने वाले रामेश्वर पुत्र भगवानदीन के खेत में लगा कीकड़ का पेड़ काटने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पैर पर स्वचालित आरा चला दिया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामेश्वर की पत्नी श्रीमती मेड़ा की तहरीर पर आशीष यादव पुत्र राम प्रसाद व राम प्रसाद पुत्र नन्द कुमार के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करके उसकी विवेचना थाने के उपनिरीक्षक विमलेश कुमार मिश्र को सौंप दी है।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट