गांधी जयन्ती व लालबहादुर शास्त्री जी जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित
रायबरेली।
दिनाँक 02 अक्टूबर 2022 राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण/श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा बताए गए तीन सिद्धांत स्वच्छता, सहिष्णुता, स्वावलंबन पर बल देते हुए आम जनमानस के साथ ही प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसे आत्मसात करने हेतु कहा गया
उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यक्ति को, समाज को और पर्यावरण को मजबूत करती है, सहिष्णुता समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करती है।
और निजी जीवन में स्वावलंबन व्यक्ति को हर विषम परिस्थिति में आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए गए
तथा पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर उन्हें निष्ठा ईमानदारी और कर्मठता से कर्तव्यों का संपादन करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
02 अक्टूबर 2022 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने स्वयं स्वच्छता अभियान का जिम्मा उठाया और पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर जवानों को पुलिस लाइन परिसर बैरक कार्यालय को सदैव साफ सुथरा बनाने और अनुशासन में रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, प्रतिसार निरीक्षक, डायल 112 प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी व 300 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





