अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग
रायबरेली।
दुमका झारखंड में अंकिता सिंह हत्याकांड को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन। महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सेना के पदाधिकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। करणी सेना के संरक्षक रमेश बहादुर सिंह ने अंकिता हत्या कांड में कुछ अधिकारियों के संलिप्त होने की बात भी कही। झारखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ साथ इस मामले को किसी अन्य राज्य की अदालत में चलवाने की राष्ट्रपति से मांग भी की गई।
संवाददाता विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





