नौका विहार कर युवाओं ने तिरंगा फहराने का लिया संकल्प
जनपद में डलमऊ गंगा घाट पर नौकायन के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र रायबरेली के युवाओं व नमामि गंगे परियोजना में शामिल स्पियर-हेड सदस्यों गंगादूतों द्वारा माँ गंगा के आंचल में भ्रमण कर हर घर तिरंगा लगवाने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका रोशनी अग्रहरि ने आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर उपस्थित युवाओं को घाट, मन्दिर व अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रेरित किया और सम्मानपूर्वक संजोने की बात भी कही गयी।
साथ ही अमित मौर्य द्वारा तिरंगे की आन बान और शान का उल्लेख करते हुए तिरंगे में विद्यमान तीनों रंगों की महत्ता को बताते हुए सदा सम्मान करने की बात कही गयी।
नमामि गंगे परियोजना से स्पियर हेड सदस्य प्रीतम द्वारा सभी को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए उपस्थित सभी सहयोगियों को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने को बढ़ावा दिया गया।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार ने ऐसे होनहार कुशल युवाओं को आम जनमानस में अभियान को सफल बनाने हेतु युवाओं के ऊर्जा को देख प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन पुलिस सुरक्षा बल महिला आरक्षी के साथ गंगादूत अम्बुज, सुभाष, शरद, विकास, सुमित द्वारा भारत माता जी जय वंदे मातरम के साथ किया गया।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट