एम डब्लू ओ की साधारण सभा की बैठक संपन्न
संगठन ने अपना 14वां स्थापना दिवस भी मनाया।
अमेठी नाई समाज के सामाजिक
संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक (ए जी एम) शर्मा मार्केट, अन्तू रोड, जनपद अमेठी में संपन्न हुई। इस बैठक में सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
10 सूत्रीय एजेंडे पर बहस हुई और 4 प्रस्ताव भी पारित किए गए।
“संगठन के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सशक्तिकरण के लिए संगठन रूपी उपकरण तैयार किया
जाना नितांत आवश्यक है, बिना संगठन के समाज की कोई भी लड़ाई जीती नहीं जा सकती, अतः न्याय पंचायत स्तर पर संगठन की कमेटियों को मजबूती से खड़े किए जाने पर हम सब को ज्यादा जोर देना चाहिए” संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राजमणि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से 14 वें स्थापना दिवस का केक भी काटा तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर विशेष रूप से महासचिव शिवदयाल शर्मा, सचिव उदयराज शर्मा, उपसचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, प्रांतीय कमेटी के वरिष्ठ सदस्य माता प्रसाद शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, राम लगन शर्मा ,संजीव कुमार शर्मा, श्रीकांत शर्मा ,भादर ब्लाक अध्यक्ष दूधनाथ शर्मा, भेन्टुआ ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य नारायन शर्मा , मुसाफिरखाना ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा , ब्लॉक सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कान्त शर्मा, तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जामोंं ब्लॉक अध्यक्ष उदय भानु सविता, सांगीपुर उमाशंकर शर्मा रायबरेली से निरंजन प्रसाद शर्मा सुल्तानपुर से अजीत शर्मा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा व सचिन शर्मा जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





