महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटी को जन्
जगतपुर (रायबरेली) – क्षेत्र के अनंदापुर गांव में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने रविवार की देर रात एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ होने पर परिवारी जनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रति आभार जताया है। अनंदापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पत्नी रागिनी को रविवार की देर रात 11: 27 बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। तो परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा को दी। चालक कुलदीप यादव और ईएमटी यमुना प्रसाद मौर्या एंबुलेंस से गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी जगतपुर ले जा रहे थे। इस दौरान रागिनी की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को किनारे लगा दिया और सहयोगियों की मदद से प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए। जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के स्टाफ नर्स मंजू सेन ने बताया है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।
पवन श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ
My Power News Online News Portal





