Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया   

खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया   


खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया   

नसीराबाद,रायबरेली

                            शासन के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 13 मार्च 2026 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली के निर्देशानुसार विज्ञान एवं गणित विषय की क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के भ्रमण कराया गया।यह शैक्षिक भ्रमण ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह से प्रातः छात्र-छात्राओं की टोली अकादमी के लिए रवाना हुई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण प्रक्रिया तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ेगी।

खंड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश द्वारा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया था कि वे सूचीबद्ध विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर यूनिफॉर्म में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित कराएं तथा भ्रमण के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

विनोद कुमार कोरी स0 अ0 ने शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके भीतर नई संभावनाओं के प्रति उत्साह और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं। उनके द्वारा हवाई जहाज से विद्यार्थियों में भी इस भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया इस अवसर पर गिरजेश सिंह ,अपर्णा चौधरी, प्रीतेश सिंह, नीलम मौर्य, दिनेश कुमार, विक्रम कुमार, जय करन, राजेश कुमार, उत्कर्ष सिंह, सहित सभी ने सहयोग किया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव का पदभार ग्रहण

🔊 पोस्ट को सुनें राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव का पदभार …

Leave a Reply

Your email address will not be published.