नारायण हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
छतोह ( रायबरेली ):- छतोह ब्लॉक के राम बाग गोपालपुर में संचालित, क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चर्चित नारायण हायर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार 14 मार्च को अपना वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूम धाम के साथ मनाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह मोनू ने मां शारदा की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने मां वाणी की स्तुति में वंदना गीत और आगंतुकों के प्रति स्वागत गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रुप से तैयार किए गए एकल और सामूहिक गीत, नृत्य और लघु नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दर्शक दीर्घा में बैठे जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों सहित अभिभावकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ( पूर्व शिक्षक) ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत पिछड़े हुए इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाते हुए विद्या के इस मंदिर की स्थापना वंदनीय है। यह संस्था निकट भविष्य में विकसित होकर महाविद्यालय का स्वरूप ग्रहण करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। मेरी शुभकामनाएं इस संस्था के साथ हैं।

स्कूल के संरक्षक शंकर बख्श सिंह,प्रबंधक सुनील सिंह और प्रधानाचार्या अंत्रिका सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगीतकार सोनू बेदर्दी एवं साथियों ने भी सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शिक्षकगण जगदीश सिंह,सुरेन्द्र तिवारी,सर्वेश सिंह,योगेश,रेखा,लक्ष्मी,रोहिणी,नंदिनी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
देवेंद्र प्रताप सिंह,संतोष पांडेय,सी.पी.श्रीवास्तव, तुलसीराम पासी,दुर्गा सिंह,पवन कुमार सिंह,दिवाकर सिंह,राज केसर सिंह,प्रशांत सिंह,आलोक श्रीवास्तव,राहुल सिंह,रामबरन रावत,चैतन्य सिंह भदौरिया,प्रभाकर सिंह,विनोद त्रिपाठी,विवेक सिंह, उदय प्रताप सिंह,आदित्य प्रताप, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
आंनद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





