Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / नाबालिग लड़की गायब, तीन दिन बाद लिखी गई एफआईआर,लगातार चोरी-लूट की घटनाओं से पुलिस कटघरे में

नाबालिग लड़की गायब, तीन दिन बाद लिखी गई एफआईआर,लगातार चोरी-लूट की घटनाओं से पुलिस कटघरे में


नाबालिग लड़की गायब, तीन दिन बाद लिखी गई एफआईआर,लगातार चोरी-लूट की घटनाओं से पुलिस कटघरे में

(नसीराबाद थाने की कार्यशैली पर उठे सवाल, फरियादियों की टूटती आस )

रायबरेली 

थाना नसीराबाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में चोरी और लूट की लगातार हो रही घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाना क्षेत्र के पूरे बन्धन मजरे नसीराबाद देहात की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री को 9 मार्च की रात कस्बा नसीराबाद के बब्लू पुत्र दुखछोर निवासी खोदायगंज कस्बा वा थाना नसीराबाद रायबरेली बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि काफी हीलाहवाली के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं हो सकी है। बेटी की तलाश में माता-पिता रोजाना थाने के चक्कर काट रहे हैं, और उन्हें चार-चार घंटे थाने पर इंतजार करना पड़ता है कि हमारी बेटी की कुछ तो सूचना साहब लोग देंगे 4 घंटे बीत जाने के बाद उन्हें सिर्फ पुलिस द्वारा आश्वासन ही मिल रहा है। पीडिता ने बताया कि यदि यहां पर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो मैं एसपी ऑफिस रायबरेली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर अपनी फरियाद सुनाऊंगी ‌।

उधर पिछले लगभग पंद्रह दिनों में थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं की मानो झड़ी लग गई है। लगातार चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है, शक के आधार पर दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा इस बार गहना जेवर और नगद नहीं बल्कि मुर्गी फार्म में लगा बैट्रा और इनवर्टर चोरी हो गया। पूरा मामला गांव पूरे सुदीन का पुरवा मजरे कुढा कोबी पक्की सड़क से सटा गुडडू का मुर्गी फार्म है जिसमे इनके दो बेटे शकील और जुबेर रखवाली किया करते हैं लेकिन बृहस्पतिवार की रात दोनो गहरी नींद में सो गए जिसका अज्ञात चोरों ने फायदा उठाया और फार्म में लगा इन्वर्टर और बैट्रा को साफ कर दिया पीड़ित ने नसीराबाद थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है उधर नसीराबाद पुलिस का कहना है कि मामले में शक के आधार पर तारापुर से दो लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

 इसके पहले बरोक मजरे संन्डहा में सूने घर में चोरी, उसी गांव में दोबारा चोरी, दिनदहाड़े दंपति से कट्टे के बल पर लूट और सुजवरिया गांव में ताला तोड़कर चोरी जैसी घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।

लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली के चलते अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो सुनने को तैयार ही नहीं हैं। इस संबंध में जब थाने का चार्ज पाए हुए एस एस आई करुणा शंकर त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि की चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा‌

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नाबालिग लड़की को जल्द बरामद किया जाए और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी-लूट की घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और फरियादियों की टूटती आस को सहारा मिल सके।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं:- एडीएम

🔊 पोस्ट को सुनें जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.