युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा अदिति सिंह विधायक द्वारा खेल सामग्री का वितरण कराया
रायबरेली
आज दिनांक 27/02/2026 को विकास खंड राही में वित्तीय वर्ष 2025-26 का सक्रिय युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा किया गया। खेल किट का वितरण करते हुए विधायिका ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है एवं गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं में निखार लाना जरूरी है।
विधायिका ने राही ब्लॉक के 03 युवक व 08 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राही ब्लॉक में 07 युवक एवं 09 महिला मंगल दल को खेल सामग्री वितरण किया जाना था। इसमें से 04 युवक व 01 महिला मंगल दल को पूर्व में मा मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में खेल सामग्री का वितरण किया गया था।ग्राम सभा खागीपुर सड़वा,दरियापुर,मोहम्मदपुरकुचरिया,कलंदरपुर, महगवां आदि ग्राम सभा के मंगल दलों शुक्रवार को खेल सामग्री वितरित की गई।वितरण के समय खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर एवं अन्य सचिव एवं ग्राम प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





