युवराज अनंत विक्रम सिंह एवं युवरानी शाम्भवी सिंह को विवाह वर्षगांठ पर क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी शुभकामनाएं
अमेठी/रायबरेली
अमेठी रियासत के संरक्षक और पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह जी के पदचिन्हों पर चलते हुए, सेवा और सादगी की मिसाल पेश करने वाले युवराज अनंत विक्रम सिंह जी एवं युवरानी शाम्भवी सिंह जी की विवाह वर्षगांठ आज पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।
संस्कारों और परंपरा का संगम
महारानी गरिमा सिंह जी के वात्सल्य और उच्च संस्कारों से सिंचित युवराज अनंत विक्रम सिंह आज अमेठी के युवाओं के लिए एक ‘प्रेरणापुंज’ के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने न केवल अपने राजवंश की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखा है, बल्कि अपने मृदुभाषी स्वभाव और सरलता से अमेठी के हर नागरिक के हृदय में एक विशिष्ट स्थान बनाया है।
विवाह वर्षगांठ के इस मांगलिक अवसर पर सुबह से ही फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने युवराज दंपति की फोटो साझा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। लोगों ने लिखा कि यह अमेठी का सौभाग्य है कि उसे ऐसे प्रतापी माता-पिता का सान्निध्य और उनके जैसा समर्पित नेतृत्व मिला है, जिनका संपूर्ण जीवन ही लोक-सेवा का पर्याय रहा है।
आशीर्वचन और मंगलकामनाएं
क्षेत्रवासियों ने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा, “बाबा विश्वनाथ और महादेव इस आदर्श जोड़ी को सदैव खुशियों से अभिसिंचित रखें और इनका साथ अमेठी के विकास और खुशहाली के लिए मार्गदर्शक बना रहे।”
युवराज अनंत विक्रम सिंह व बहुरानी शांभवी सिंह ने सभी शुभचिंतकों और स्नेहियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यही प्रेम और विश्वास उन्हें सदैव जनसेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव क़ी रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





