51 नवचयनित आंगनाबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र
51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में निभाती है अहम भूमिका – अशोक कुमार
*रायबरेलीः- 20 मई 2026*
विधानसभा सलोन रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खण्ड सलोन के सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सलोन विधानसभा क्षेत्र की 51 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। स्मार्टफोन वितरित करने का उद्देश्य कार्यकत्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना और उनके काम को और अधिक प्रभावी बनाना है।
विधायक ने सभी उपस्थित सहायिकाओं और कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों और माताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख आजाद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, शशि सिंह, अंजना अवस्थी सीडीपीओ छतोह,मुख्य सेविका नम्रता गुप्ता,फूलमती,प्रधान सहायक स्वामी नाथ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री क्रमशः रंजना श्रीवास्तव,पाकीजा बेगम,शोभा वर्मा,विद्या,गीता यादव,रश्मि श्रीवास्तव,सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया, सहायिकाएं उपस्थिति रही।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





