Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की सुनी समस्याए, दिये निस्तारण के निर्देश

राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की सुनी समस्याए, दिये निस्तारण के निर्देश


राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की सुनी समस्याए, दिये निस्तारण के निर्देश

रायबरेली: 02 फरवरी 2026,

          जनपद रायबरेली के सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो0 हिमाशु शेखर झा ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित मोबाइल कोर्ट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मोबाइल कोर्ट में अपनी समस्याओं के साथ आए दिव्यांगजनों की समस्याओं पर राज्य आयुक्त द्वारा सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

         मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगता प्रमाणन (मेडिकल बोर्ड), यूडीआईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रेल कन्सेशन प्रमाण-पत्र आदि के स्टॉल लगाए गए। शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों की कुल 182 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

          मोबाइल कोर्ट में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निकाय, विद्युत विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही संबंधित बैंकों के अधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा भी उपस्थित रहे।

दिव्यांगता प्रमाणन हेतु चिकित्सकीय बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की मूल भावना के अनुरूप विशेषकर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

          इस अवसर पर उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग लखनऊ मंडल राजेश मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कलयाण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबेर्दुरहमान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

एम्स में ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 पोस्ट को सुनें एम्स में ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एम्स,रायबरेली …

Leave a Reply

Your email address will not be published.