विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावें और आपत्तियां की गई प्राप्त
अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट सूची की गई प्रदर्शित
रायबरेली: 31 जनवरी 2026,
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान की तिथि में आज जनपद में समाविष्ट छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 177-बछरावां (अ०जा०), 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ०जा०), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार में विद्यमान समस्त मतदेय स्थलों/बूथों पर बूथ लेविल ऑफिसरों (बी0एल0ओ0) द्वारा उपस्थित होकर सम्बन्धित निर्वाचक नामावली एवं दिनांक-06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त (Uncollectable) श्रेणी में मार्क किये गये निर्वाचकों की सूची तथा अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट सूची को प्रदर्शित किया गया।

विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ द्वारा विभिन्न बूथ पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, इसी क्रम में समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





