सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का हुआ समापन
रायबरेली
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में सुरक्षा एवं संरक्षण प्रशिक्षण का आयोजन 2 चक्रों में किया गया जिसमें जनपद के समस्त विकास क्षेत्र से उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के समापन दिवस पर शुभारंभ डायट की प्राचार्य दीपिका चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।
सड़क एवं सुरक्षा के नोडल एवं प्रशिक्षण के प्रभारी डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों को सुरक्षा एवं संरक्षा के संदर्भ में चिकित्सा विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार जी द्वारा व्यक्तिगत, विद्यालयी एवं परिवेशीय सुरक्षा एवं स्वच्छता के बारे में बताने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रोगों एवं उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा के तरीकों पर भी जानकारी प्रदान की गई।
अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षकों गोपीचंद मिश्रा,मुकेश गिरी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग एवं आज से बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षण के साथ-साथ मॉकड्रिल करके भी दिखाया गया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को सीखने के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र को चलना भी सीख गया।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं से बचने के लिए जनपद रायबरेली के साइबर सेल के प्रशिक्षकों प्रशांत कुमार,धीरेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को साइबर क्राइम की बारीक जानकारी से परिचित कराया गया।
परिवहन विभाग से ARTO अंबुज भास्कर एवं PTO रेहाना जी द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं नियमों से परिचित कराया गया।
प्रशिक्षण के संदर्भ दाता किरन जै़हरा,अरुणा सिंह एवं शिवशरण द्वारा प्रशिक्षण के विद्यालय स्तर पर सुरक्षित वातावरण के विभिन्न आयामों एवं विभिन्न छात्रों से संबंधित गतिविधियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के बारे में प्रतिभागी शिक्षकों को जानकारी प्रदान दी गई।
इस प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों में शिक्षक राजलक्ष्मी वर्मा,रायबहादुर श्रीवास्तव,प्रतिज्ञा,प्रीति वर्मा,अजय राठौड़,रजनीश मिश्रा,अर्चना मौर्या,रीना सचान,मंजु,अंजु,नागेंद्र सिंह,मनोज शर्मा के द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





