Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का अडतीसवां चरण सम्पन्न

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का अडतीसवां चरण सम्पन्न


गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का अडतीसवां चरण सम्पन्न

अफोइया के 29 व परसांवा के 11 सहित 40 घरों में यज्ञ सम्पन्न

समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा गायत्री परिवार*l

अमेठी । 16 अप्रैल 2023

युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह शाहगढ़ ब्लॉक के अफोइया गांव के 29 घरों तथा अमेठी ब्लॉक के परसांवा के 11 घरों सहित कुल चालीस घरों में एक साथ, एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई। 

यज्ञाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि यज्ञ मनुष्य में देवत्व के जागरण की प्रक्रिया है । गायत्री परिवार यज्ञ के माध्यम से हर जाति, वर्ग तक पहुंच कर समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

यज्ञाचार्य शशांक शुक्ला ने बताया कि यज्ञ कल कारखानों के प्रदूषण से लेकर मानसिक प्रदूषण को ठीक करने के लिए है। यज्ञ से वातावरण संशोधन से लेकर स्वास्थ्य संरक्षण तक की प्रक्रिया शास्त्रसंगत, विधिसम्मत है। कर्म कांडों विधि विधानों का अपना महत्व है परंतु यज्ञ उसे जीवंत बनाता है।

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के अड़तीसवें चरण में

अफोइया, शाहगढ़ के 29 घरों में यजमान भरत कुमार द्विवेदी, महेंद्र कुमार द्विवेदी, राजकुमार पाण्डेय, सुरेश द्विवेदी,दया शंकर मिश्रा,जटा शंकर शुक्ला, मुनि कुमार द्विवेदी,उमा कांत शुक्ला,कमला कान्त शुक्ला, लक्ष्मी कांत शुक्ला, हरिनारायण शुक्ला,राम बहादुर विश्व कर्मा,सन्त राम विश्वकर्मा, भोला नाथ विश्व कर्मा, बजरंगी विश्व कर्मा, रज्जन विश्व कर्मा, वरुण कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्व कर्मा, यमुना प्रसाद विश्व कर्मा, राम चंद्र चौहान, अंजनी कुमार सिंह, संदीप कुमार साहू, राजेश गौतम, सन्तोष कुमार चौहान,राम खेलावन यादव, रमेश सिंह, शिव बहादुर पाठक, राम प्रकाश यादव, माया देवी सिंह तथा परसांवा में यजमान अखिलेश पांडेय, सुरेश नारायण पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, विजय प्रकाश पाण्डेय, अवनीन्द्र पाण्डेय, उमेश पाण्डे, रमेश चंद्र यादव, कमलेश यादव, मेवालाल यादव, नन्हे लाल यादव, राजकुमार यादव के घरों में यज्ञाचार्य पुरोहित

सुनील तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, अशोक मिश्र, शशांक शुक्ला, संगम मिश्र, राम यश मौर्य, अविनाश सिंह, इन्द्र देव शर्मा, सविता शर्मा, कविता शर्मा, सरिता शर्मा, कोमल मिश्रा, महेश कुमार, श्री ओम, महेंद्र प्रताप मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, गिरिजा शंकर शर्मा, मगन लाल, कमलेश पांडेय, संजय सिंह, दैविक द्विवेदी, नरसिंह नारायण सिंह, राम प्रकाश मिश्र, पवन मिश्रा, डा त्रिवेणी सिंह व सुशील शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ यज्ञकर्म सम्पन्न कराया

इस अवसर पर यजमानों तथा उनके परिजनों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करने के साथ ही एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश पांडेय, देवी प्रसाद शर्मा, अवधेश बहादुर सिंह व लाल अशोक चन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.