माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में विजय प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी बहाल हुए
रायबरेली
विजय प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड छत्तोह को निदेशालय द्वारा दिनांक सात जुलाई 2025 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया था। प्रकरण की जाँच हेतु मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक)प्रयागराज मण्डल, प्रयाग राज को पदेन जाँच अधिकारी नामित किया गया।
निदेशालय के उक्त आदेश के -विरुद्ध खण्डशिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए दिनांक 2-9-25 को खण्ड शिक्षा अधिकारी का किया गया निलम्बन अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया ।
माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के समादर में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश ने दिनाक 10 अक्टूबर 2025 को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया। अपर शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली ने पुनः छतोह में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया उक्त के क्रम में विजय प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी नेआज ही विकास खण्ड छतोंह में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया।
कार्यभार ग्रहण करते ही विकास खण्ड के शिक्षकों में खुशी का माहोल देखा गया।
दिलीप कुमार यादव संवाददाता सदर,रायबरेली की विशेष रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





