प्राथमिक विद्यालय उसरैना में वार्षिकोत्सव / नामांकन मेला का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय उसरैना में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी, रोहनिया और विशिष्ट अतिथि डा0 सत्य प्रकाश यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी, रोहनिया की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक मुश्ताक खान द्वारा शैक्षणिक सम्प्राप्ति और मिशन कायाकल्प की प्रगति पर प्रशंसा की। अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने का आवाहन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने वार्षिकोत्सव में सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अध्धयनरत और पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी अभिभावकों से शिक्षा की समाज के उत्थान भूमिका, शिक्षा का महत्व और प्राथमिक विद्यालयों की उपलब्धि पर जानकारी साझा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय उसरैना की उपलब्धि की चर्चा करते हुये बताया कि सत्र 2023-24 में विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित हुआ था। गत सत्र में नामांकन और विद्यालय के भौतिक परिवेश में बदलाव हेतु प्रधानाध्यापक मुश्ताक खान की प्रशंसा की। आगामी सत्र में विद्यालय में सर्वाधिक नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया। एआरपी विनोद तिवारी ने संदर्शिका आधारित शिक्षण, निपुण लक्ष्य ऐप से आकलन और शिक्षण चक्र के पालन करने पर समस्त विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की। मंच का संचालन राजेश कुमार शुक्ल ने किया। हंसराज सहायक अध्यापक ने उपस्थित समस्त अतिथियों को स्वनिर्मित प्रतिकृति देकर सम्मान किया। वार्षिकोत्सव में ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद, एस एम सी अध्यक्ष ममता देवी, पवन कुमार शुक्ल,ARP विनोद तिवारी, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र कुमार गुप्त, उमेश कुमार, रामू, रवि मौर्य सहित न्याय पंचायतों के सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार अशोक कुमार, आशा देवी और नईमुद्दीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट