आगामी पर्व/त्योहार में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने नसीराबाद में किया भ्रमण
रायबरेली:-11 मार्च 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने होली व रमजान पर्व को जनपद में शांति, सद्भाव के साथ सकुशल संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र नसीराबाद का भ्रमण कर होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से त्योहार के अवसर पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि त्यौहार/पर्व में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की समस्या/विवाद की जानकारी प्राप्त होने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र उसका समाधान करा लें। समस्त कार्यक्रम परम्परागत ढंग से ही सम्पन्न कराये जाये एवं कोई नवीन परम्परा को उत्पन्न न होने दिया जाये। पर्वों पर प्रयुक्त होने वाले स्थलों/मार्गों की अनिवार्यतः साफ-सफाई कराई जाए, पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति की जाये। नगरीय क्षेत्र में संबंधित द्वारा सफाई का कार्य सम्पन्न कराया जाये। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार जबरन रंग लगाने आदि का कार्य न होने पाये। प्रत्येक कार्यक्रम स्थलों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
जिलाधिकारी ने आगामी दिनो में होने वाले रमजान एवं होली के पर्व को जनपद में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मतावलम्बियों को एक दूसरे का सम्मान करने के साथ ही भाई चारे की भावना के साथ पर्व मनाया जाना चाहिए। उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायें।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को अलविदा जुमा/ईद पर नमाज अदा किये जाने वाले मस्जिद/ईदगाह की सूची तैयार की जाए, प्रत्येक स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाये। अलविदा जुम्मा की नमाज ईद की नमाज के समय कतिपय मस्जिद/ईदगाह पर काफी संख्या में नमाजियों के एकत्र होने से भीड़-भाड़ व आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु प्रभारी क्षेत्राधिकारी यातायात आवश्यक रूट डायवर्जन एवं उन स्थानों पर पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी अवश्य लगाई जाये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार,मनीष तिवारी लिपिक,मो0 आदिल,पवन मौर्य नायक,मो0नासिर,प्यारे रैदास, पप्पू रावत,ईशान,आदि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





