Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 152 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 152 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 152 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

सदर विधायक व डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़े को दिया आशीर्वाद

रायबरेली, 06 फरवरी 2025

           मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० सदर विधायक अदिति सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। 

          इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 152 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड राही 35, दीनशाहगौरा 12, अमावां 23, रोहनिया 10, डलमऊ 28, ऊंचाहार 29, जगतपुर 09 एवं नगर पालिका परिषद रायबरेली 06 जोड़े सम्मिलित रहे।

         सामूहिक विवाह के दौरान मा० विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। 

          इस अवसर पर मा0 सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह सामूहिक रूप से कराया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलती है यह योजना निर्धन परिवारों के लिए बहुत बड़ी सहायता है इस योजना के संचालन के लिए मैं मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देती हूं तथा नव विवाहित जोड़ो को शुभकामनायें देती हूँ।

          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आज के इस आयोजन में 152 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है, यह शासन की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत प्रति जोड़ों के लिए 51000 की धनराशि अनुमन्य है, जिसके अंतर्गत 35000 रुपए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 10000 रूपए से नव विवाहित जोड़ों को घरेलू व व्यक्तिगत रूप से प्रयोग करने हेतु सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है तथा 6000 रूपए कार्यक्रम आयोजन एवं अन्य व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं।

          इस मौके पर परियोजन निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश चन्द्र मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.