Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / संगम स्नान करने गए पूर्व प्रधान दिलीप सिंह की हृदयगति रूकने से देहावसान

संगम स्नान करने गए पूर्व प्रधान दिलीप सिंह की हृदयगति रूकने से देहावसान


संगम स्नान करने गए पूर्व प्रधान दिलीप सिंह की हृदयगति रूकने से देहावसान

नसीराबाद, रायबरेली                                       

डीह ब्लाक क्षेत्र के अटावां निवासी पूर्व प्रधान दिलीप सिंह सोमवार देर रात प्रयागराज कुम्भ स्नान करने गए थे।सुबह लगभग तीन बजे गंगा स्नान कर बाहर निकलने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी ।साथियों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।वही मौत की खबर घर पहुचते ही कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी निशा व बुजुर्ग माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी निशा पति की मौत से सहम सी गयी और रोते हुए मुख् से बस यही निकलता रहा कि हे भगवान इकाव होई गवा और रोने लगती,मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे अभय सिंह व चन्दन सिंह को छोड़ गये हैं।

पूर्व प्रधान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।मृतक को मुखाग्नि मृतक के भाई पत्रकार संजीव सिंह (दीपू सिंह) ने दी।क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ,पूर्व ब्लाक प्रमुख आजाद सिंह,जगत प्रताप सिंह बघेल,राजकुमार द्विवेदी,पंकज सिंह,सुधीर सिंह सहित सैकड़ो लोगो ने मृतक के घर पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.