अमेठी सांसद ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
किसानों को खाद न मिलने से हो रही परेशानी,अमेठी सांसद से प्रेमप्रकाश ने की शिकायत
सलोन रायबरेली:-अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी को विगत दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान सलोन सिरसिरा निवासी युवा किसान प्रेम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा को सलोन में एक बड़े क्षेत्रफल में आलू की बुवाई किसानों के द्वारा किया जाता है आलू का बड़ा उत्पादक क्षेत्र भी है ।
जिसके लिए इस समय सभी किसान बुवाई की तैयारी में हैं लेकिन डीएपी खाद की समस्या होने की वजह से बुवाई लेट हो रही है इस बात से अवगत कराया जिसे संज्ञान में लेते हुए अमेठी सांसद जी ने रायबरेली व अमेठी डीएम को पत्र लिखकर किसानों को खाद उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए बताया।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





