Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / देव परिवार निर्माण समारोह में उभरे 

देव परिवार निर्माण समारोह में उभरे 


देव परिवार निर्माण समारोह में उभरे 

अमेठी। 4 अगस्त 2024

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में आगामी मार्च महीने में आयोजित होने वाले दो सौ इक्यावन कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर देव परिवार निर्माण संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली के हजारों की तादाद में गायत्री परिजन व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान उद्देश्य के साथ रविवार को टेरी, मुंशीगंज के आशीर्वाद मैरिज हाल में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी की ओर से भव्य देव परिवार निर्माण संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। आगामी अठारह मार्च से बाइस मार्च तक होने वाले दो सौ इक्यावन कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने संकल्प लिया। संकल्प समारोह में अमेठी को युग निर्माणी जिला बनाने,मेरा गांव देव गांव अभियान में हिस्सा लेने,मेरा परिवार देव परिवार अभियान,नशा मुक्त समाज का निर्माण, युवाओं का व्यक्तित्व परिष्कार,भारतीय संस्कृति का प्रचार,पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन,नारी जागरण अभियान सहित समाज को आगे बढ़ने के लिए अनेकों अभियान पर भी चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में शांतिकुज हरिद्वार के प्रतिनिधि आशीष सिंह ने कहा कि अमेठी में इस लघु अश्वमेघ यज्ञ का होना अमेठी जनपद के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वैदिक काल से यज्ञ का बेहद महत्व रहा है,यज्ञ उत्पन्न करने वाला है,पालन करने वाला है और कल्याण करने वाला है। इन्होंने यज्ञ के पूर्व युवा दंपत्ति शिविर समेत अनेकों योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में शांतिकुंज से आए राम शंकर पटेल के साथ अयोध्या जोन समन्वयक देश बंधु तिवारी, उप जोन समन्वयक कैलाश नारायण तिवारी, डॉ सुधाकर सिंह ने भी संबोधित किया।

संकल्प समारोह में सबसे पहले अमेठी के जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने पांच लाख रुपए के साथ अंशदान के लिए संकल्पित हुए। कार्यक्रम संचालक और युवा प्रभारी डॉ प्रवीण सिंह दीपक ने भी स्वय एक लाख रूपए अंशदान की घोषणा की। सुभाष चंद्र द्विवेदी ने एक लाख के अंशदान के साथ अन्नदान का संकल्प लिया। संकल्प समारोह में आसपास के रायबरेली, प्रतापगढ़ और जिलों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अंशदान, अन्न दान, समयदान, प्रतिभादान का संकल्प लिया। सुलतानपुर की टीम ने यज्ञशाला एवं भोजनालय की ज़िम्मेदारी ली। कार्यक्रम में संगीत टोली में हरि प्रसाद चौधरी गायक,रुद्र गिरी गोस्वामी तबला वादक, भूषण चौधरी ने चलो गुरुदेव के सपने सजाने की शपथ ले लें गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना, दलजीत सिंह, प्रतापगढ़ के पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष के०के० सिंह, भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, बेसिक शिक्षक संघ अमेठी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ० सत्यदेव मिश्रा, रामशंकर श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, सुभाष चन्द्र द्विवेदी,लाल अशोक सिंह,राधेश्याम तिवारी, सुशील जायसवाल, सरिता सिंह साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया रायबरेली आज दिनाँक 10 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.