Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा नेता ने उम्मीदवार के साथ की समीक्षा

एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा नेता ने उम्मीदवार के साथ की समीक्षा


एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा नेता ने उम्मीदवार के साथ की समीक्षा

लक्ष्य को तय कर एक एक मतदाता को जोड़ने पर जोर

ऊंचाहार , रायबरेली । स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कमर कस ली है , पार्टी उम्मीदवार अवनीश पटेल के साथ अपने कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने रणनीति तय की और लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा बनाई ।

बैठक में आगामी स्नातक चुनाव की रूपरेखा तय की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के प्रति सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्नातक निर्वाचन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राजा जितेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , एडवोकेट धर्मेश पाठक,सुनील मौर्या,अरविंद शर्मा,सुनील त्रिपाठी,रामू त्तिवारी,गिरधारी सोनी , राजू सोनी , विनीत कौशल , पवन पाल अजय यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

ब्रह्मकुमारी परिवार समाज को सही दिशा देता है – अभिलाष कौशल

🔊 पोस्ट को सुनें ब्रह्मकुमारी परिवार समाज को सही दिशा देता है – अभिलाष कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.