Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा योग दिवसकाआयोजन

अमेठी- भेटुआ 21 जून 

महात्मा शिव कुमार इंटर कालेज धरई माफी के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से तथा सी बी ओ सोसायटी फॉर एनीमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एण्ड ह्यूमनिटी क10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ अतिथियों द्वारा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। योग दिवस पर स्वागत भाषण करते हुए उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि शरीर ही कर्म है, कर्म ही धर्म है।सहज योग द्वारा ही निरोगी काया सम्भव है।योग व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र की गारंटी है। योगाभ्यास से ही हम उर्जावान बन सकते है।समाज के हर वर्ग के साथ युवाओं को योग समझने की जरूरत है। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि साध कर या सावधानी पूर्वक किया गया कार्य योग है। योग चित्तवृत्तियों का नियन्त्रक है।शारीरिक व्यायाम मात्र योग नही अपितु तन,मन एवं ध्यान का समाधान है। इसके द्वारा शरीर का 360 मर्म स्थान क्रियाशील हो जाता है।योग असाध्य रोगों की मुक्ति का साधन है। नि:संदेह योग,धर्म और अध्यात्म को जोड़ने की एकाग्र अवस्था है। अहले कोहरे दण्ड करें दैव न मारें अपुने मरे सामान्य रूप से मोटापे के शिकार ज्यादातर शहरों में देखने को मिलते हैं।पतंजलि का योगशास्त्र दुनिया में सर्वोपरि है। लालमणि कष्यप ने कहा कि योग के द्वारा हम सदैव तरोताजा महसूस करते हैं।करें योग रहे निरोग।योग प्रशिक्षक कंचन लता पाण्डेय एवं योग गुरु विनोद गुप्ता एवं योगाचार्य पतिराम पतंजलि पीठ संसथान ने भस्त्रिका,अनुलोम-विलोम के साथ सूर्य नमस्कार, शवासन, गरुण एवं भुजंगासन आदि के अभ्यास द्वारा योग का जीना सिखाया।प्रधान संघ अध्यक्ष गोकुल यादव एवं ग्राम प्रधान रामचंद्र कश्यप विवेकानंद युवा मंडल ग्राम धरईमाफी के अध्ययक्ष श्री राकेश यादव।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानाचार्य कैलाश नाथ उपाध्याय,प्रबंधक जय प्रकाश उपाध्याय, प्राचार्य ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, आचार्य विजय कुमार मिश्र, कमल किशोर जायसवाल, प्रधान गोकुल प्रसाद, चन्द्र प्रकाश यादव, रामचन्द्र कष्यप एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास के दौरान उपनिदेशक डॉ आराधना ने बताया कि जनपद के तेरह विकास खण्डों में चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों जामों राघवेन्द्र प्रताप सिंह,शुभम मिश्र, गौरीगंज अभय शर्मा, बहादुरपुर दीपशिखा , सिंहपुर पिन्टू शुक्ल, शुकुल बाजार घनश्याम शुक्ल, जगदीशपुर विवेक पाण्डेय, मुसाफिर खाना प्रज्ञा श्रीवास्तव, भद्र राहुल सर्वेश विक्रम सिंह, शाहगढ़ आकाश कुमार, अमेठी ललित कुमार एवं संग्रामपुर सरिता सिंह ने योगाभ्यास कराया। तथा योग की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के अन्त में उपनिदेशक डॉ आराधना राज में कार्यक्रम में पधारे हुए सम्मानित अतिथियों को योग से संबंधित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

  तथा महात्मा शिव प्रताप इन्टर कालेज धरई माफी के शरद पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। योगा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी प्रयागराज/रायबरेली  महापौर गणेश केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.