ईद उल अजहा का त्योहार खुशी के साथ मनाये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टी.एन. त्रिपाठी
नसीराबाद रायबरेली:-सलोन विधानसभा में सोमवार को ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टी.एन.त्रिपाठी और जिला सचिव राजीव द्विवेदी ने मुस्लिम समाज के लोगो से खुशी खुशी त्योहार मनाने की अपील की है और कहा सोमवार को ईद उल अजहा का त्योहार है।
त्योहार खुशी का मौका होता है।और खुशी में किसी को तकलीफ न पहुचाई जाय।एहतियात के साथ कुर्बानी करे।उसका मलवा रास्तो में न फेंके गड्ढे में दफन करे।
कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे समाज मे बदनामी पैदा हो।कुर्बानी करते समय कोई वीडियो न बनाये और न ही सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





