Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवांगतुक थानाध्यक्ष का किया स्वागत

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवांगतुक थानाध्यक्ष का किया स्वागत


व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवांगतुक थानाध्यक्ष का किया स्वागत

डीह रायबरेली।

व्यापार मंडल ने शुक्रवार को डीह के नवांगतुक थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह का स्वागत किया। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कराने का आश्वासन दिया है।

डीह व्यापार मंडल (मुरारका गुट) के पदाधिकारियों सुबह करीब साढे दस बजे डीह थाने पहुंचे। उन्होंने नवांगतुक डीह थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह को बुकें और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। डीह व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की।

विदित हो कि बीते दिन डीह थाना प्रभारी रहे जितेंद्र प्रताप सिंह का सलोन तबादला हो गया।जहां शिवगढ़ थानाध्यक्ष रहे अरविन्द सिंह को डीह थाने की कमान मिली है।

इस दौरान , शिवशंकर बाजपेई,विवेक अग्रहरि,राम प्रताप यादव,अशोक कुमार,रामबहादुर यादव,इमरान नसीराबादी,अरमान,पप्पू अग्रहरि समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

दिलीप कुमार यादव  की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.