एक बुराई त्यागने के संकल्प के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न
25 फरवरी, अमेठी
गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के 73वें चरण में ग्रामसभा टिकरी के 22 यजमान सम्मिलित हुए। गायत्री परिवार का यज्ञीय अभियान निरन्तर जारी है ।
अमेठी को युग निर्माणी जिला बनाने के संकल्प के साथ गायत्री परिवार घर-घर पहुँच रहा है और देव स्थापना के साथ लोगों को गायत्री साधना से जुड़कर अपने जीवन को धन्य बनाने की प्रेरणा दे रहा है।
रविवार को आयोजित गायत्री महायज्ञ में भेंटुआ ब्लॉक के टिकरी ग्रामसभा के यजमान अनिल दूबे, शिव कुमार दूबे, कुसुम पांडेय, रेखा दूबे, कृष्ण चंद्र दूबे, केदार नाथ यादव, जग बहादुर यादव, संत राम मौर्य, विजय पाल यादव, अमित यादव, वासुदेव, बकुट पाल, राम शंकर, डॉ श्याम पाल, राम खेलावन, शिव प्रसाद, संत राम, बद्री विशाल, राम पियारे यादव, अम्बिका तिवारी, दयाराम तिवारी, राजकुमार तिवारी ने अपने अपने पुरवों में आयोजित यज्ञ में परिवार सहित प्रतिभाग किया
यज्ञाचार्य डॉ० धर्मेंद्र कुमार तिवारी, गिरजा शंकर शर्मा, सुशील शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन कुमार मिश्रा ने विधि-विधान के साथ यज्ञ कर्म संपन्न कराते हुए लोगों को एक बुराई का त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में साधू सिंह, हरिकेश सिंह, लाल अशोक सिंह, अवधेश बहादुर सिंह, डॉ० दयानंद सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा ।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट