गांव घर मोहल्ले तक हो रही राम नाम की गूंज
कुकहा(नसीराबाद),रायबरेली
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में रामभक्त हनुमान बनकर पहुंच रहे हर द्वार
ग्राम कुकहा हनुमान मंदिर से पूजा के बाद विवेक सिंह के नेतृत्व में यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर, पूरे कनपुरिया शिव मंदिर,से कुकहा के प्राचीन शिव मंदिर डीहगरे बाबा से होते हुए गांव के सभी मंदिरों पर गई पुनः हनुमान मंदिर पर समापन हुआ
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विमल पाण्डेय, गौरव सिंह, राजन चौरसिया, उमेश सिंह, ननकू, अभय सिंह, मनोज विश्वकर्मा, करम सिंह, महेश ओझा, सुरेश, राहुल सिंह, आकाश दुबे धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजा पाण्डेय, रमेश गुप्ता, उपनेश यादवआदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।
साथ ही22जनवरी को घर परिवार के साथ दीपोत्सव मनाने का संदेश दिया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





