Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन


नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन

गौरीगंज,अमेठी उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र अमेठी ड़ॉ आराधना राज के नेतृत्व में रंणजय इण्टर कॉलेज गौरीगंज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शन्या छाबरा मुख्य विकास अधिकारी अमेठी और विशिष्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता कर‌ रहे जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, डीडीओ तेजभान सिंह, सी ओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी,प्राचार्य रणजय इंटर कॉलेज डॉ सुनील कुमार शुक्ल, आईटीआई गौरीगंज उपप्रधानाचार्य अजय सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र नाथ ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

इसमें नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवको ने अतिथिगण को स्वागत बैच अलंकरण करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छात्र का मेरा भारत -विकसित भारत @ २०४७ पर भाषण हुआ जिसमे स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने और राष्ट्रीयता पर अपना विचार रक्खा और २०४७ तक भारत का शसक्त राष्ट्र कैसे बना सकते है उस पर चर्चा किया

युवा उत्सव पर चर्चा और स्वामी विवेकानंद जी का दर्शन पर भी अतिथिगणों ने अपना विचार रक्खा। आई टी आई श्री उप प्रधानाचार्य अजय सिंह जी व उनके टीम एक सौ स्वयं सेवकों के साथ उपस्थित रहे
प्रधान मंत्रीजी का सम्बोधन युवाओ का सुनाया और दिखाया गया। आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण को आयोजन सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी द्वारा किया गया जिसमे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदा प्रबंधन एक्सपर्ट प्रदीप कुमार सिंह ने दिया।

इस अवसर पर जिला के प्रमुख विभागों जैसे जिला पंचायत राज, स्वास्थ्य विभाग ,जिला कार्यक्रम विभाग, शिक्षा विभाग, आपदा प्रबंधन, यातायात विभाग , ट्रैफिक पुलिस विभाग, डूडा , खादी ग्रामोउद्योग आदि विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। इसके उपरांत डॉ आराधना राज का सम्बोधन हुआ। इस पर स्वामी विकवेकान्द जी के द्वारा दिए गए मार्ग पर सभी का चलने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी प्रदर्शनी में लगे विभागों और छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया और साथ ही अतिथियों को नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सड़क सुरक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेवको को‌अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण देकर एवं क्षेत्र में यातायात नियमो के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए‌ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में ५०० से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अध्यापक गण सहित लालमणि कश्यप सस्थापक सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी, दिनेश मणि ओझा लेखाकार नेहरू युवा केंद्र अमेठी अन्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक अभय शर्मा , रघुवेन्द्र प्रताप सिंह , प्रागेश , ललित, सुमित्रा देवी , सरिता सिंह, रोली सिंह , शिवम आदि उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.