सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम के अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गयाः-
रायबरेली
आज दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को माननीय राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करने पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी व टीम में शामिल सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को 01 लाख रुपये नकद पुरस्कार तथा शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया। पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों को उनके उज्ज्वल भविष्य का शुभकामानाएं दी गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19 नवंबर 2023 को अनंतराम सोनी निवासी गल्ला मण्डी निकट देना बैंक कस्बा लालगंज रायबरेली द्वारा तहरीर देकर बताया कि उसकी सर्राफा की दुकान सर्राफा मण्ड़ी निकट रक्षकेश्वर मन्दिर के पास है जिसे वह बंद करके एक बैग में सोने के जेवरात व एक बैग में चांदी के जेवरात थे, को लेकर अपने घर को जा रहा था तभी रास्ते में मण्डी मोड के पास समय लगभग 19.25 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यकियों द्वारा असलहा दिखाकर जेवरात का एक बैग छीनकर भाग गये तथा दूसरा बैग वहीं घटनास्थल पर गिर गया। प्राप्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक लालगंज के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा भी सर्विलांस एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-600/2023 धारा-392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु लखनऊ रेंज की एसओजी/सर्विलांस सहित कुल 07 पुलिस टीमों का गठन कर घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पर्यवेक्षण में अनावरण हेतु लगायी गयी सभी 07 पुलिस टीमों ने दिन-रात अथक परिश्रम किया।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाये गये लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये और मिनट-टू-मिनट एनॉलिसिस किया गया।
परिणामस्वरूप अल्प अवधि में ह्यूमन और टेक्नीकल इंटेलीजेन्स के सहयोग से दिनांक 25 नवम्बर 2023 को घटना का सफल अनावरण किये जाने में सफलता प्राप्त की और कुल 1100 ग्राम सोना (कीमत लगभग 62 लाख रुपये) बरामद किये गये तथा 02 शातिर लुटेरो को लखनऊ रेंज व रायबरेली की एसओजी/सर्विलांस और लालगंज सर्किल की पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
पुरस्कृत किये गये अधिकारी/कर्मचरीगण
1. अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह ।
2. क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ।
3. क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ।
4. प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
5. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/मिलएरिया रायबरेली।
6. अपराध निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी थाना लालगंज रायबरेली ।
7. निरीक्षक बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा पुलिस लाइन रायबरेली।
8. उ0नि0 देवेन्द्र अवस्थी एसओजी टीम रायबरेली।
9. उ0नि0 चन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल रायबरेली।
10. उ0नि0 मालिक राम साहनी थाना लालगंज रायबरेली।
11. उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना लालगंज रायबरेली।
12. उ0नि0 गौरव कुमार थाना लालगंज रायबरेली।
13. उ0नि0 निखिलेश कुमार थाना लालगंज रायबरेली।
14. उ0नि0 मोहित कुमार थाना लालगंज रायबरेली।
15. उ0नि0 राजन कुमार थाना लालगंज रायबरेली।
16. मु0आ0 संतोष सिंह सर्विलाँस/एसओजी टीम रायबरेली।
17. मु0आ0 दुर्गेश सिंह सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
18. मु0आ0 राजीव शुक्ला सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
19. मु0आ0 समर सिंह सर्विलाँस/एसओजी टीम रायबरेली।
20. मु0आ0 अमित सिंह सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
21. मु0आ0 राजेश सिंह सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
22. मु0आ0 चालक अरूण सिंह सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
23. आरक्षी कौशल किशोर सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
24. आरश्री सुरेश कुमार शर्मा सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
25. आरक्षी विकास पाण्डेय सर्विलांस/एसओजी रायबरेली।
26. आरक्षी गोविन्द कुमार सर्विलाँस/एसओजी रायबरेली।
27. आरक्षी अभय चौधरी सर्विलाँस/एसओजी
28. आरक्षी आकाश थाना लालगंज
29. आरक्षी मनीष थाना लालगंज
30. आरक्षी विकास थाना लालगंज
31. आरक्षी शक्ति थाना लालगंज
32. आरक्षी भूपलाल थाना लालगंज
33. आरक्षी अनूप चाहर थाना लालगंज
34. आरक्षी साजन कुमार थाना लालगंज
35. आरक्षी चालक नितिन परमार थाना लालगंज
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट