चेयरमैन मो0 अली ने दीपावली का गिफ्ट बांटा
नसीराबाद,राय बरेली
नगर पंचायत नसीरावाद में मो0 अली चेयरमैन ने सभीसभासद,नायक,सफाई कर्मियों, कार्यालय के समस्त स्टाफ को दीपावली के त्योहार पर गिफ्ट और मिष्ठान का वितरण किया।गिफ्ट पाकर सफाई कर्मी बहुत प्रसन्न मुद्रा में दिखाई पड़ रहे थे।
कई सफाई कर्मी से जब पूंछा गया तो बड़े ही गर्व से बताया कि हम लोगों को पहली बार इतना सम्मान मिला है।
इस मौके पर कार्यालय के दोनों बाबू,सहित मो0 नासिर समाजसेवी,आदिल, मो0आरजू नेता,मो0 जावेद,सन्त राम गौतम,प्रदीप,हिमांशु,प्रिंस सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





