सी0 ओ0 महराजगंज ने पति पत्नी के बीच सुलह करवाया
क्षेत्राधिकारी महराजगंज द्वारा 02 वर्षो से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी का सुलहनामा कराया गया
महराजगंज,रायबरेली
श्रीमती कुसुमा सिंह व उनके पति विजय निवासी करनपुर थाना बछरावां रायबरेली के मध्य लगभग 02 वर्षों से आपसी मनमुटाव को लेकर विवाद के कारण दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे। पति-पत्नी के 02 लड़के व 01 लड़की हैं। इस सम्बन्ध में आज दिनांक 30.08.2023 को दोनों पक्षों को सी0ओ0 कार्यालय महराजगंज बुलाकर वार्ता करने के बाद पति- पत्नी के मध्य सुलह समझौता करा दिया गया।
जिससे दोनों पक्षों के मध्य काफी समय से चले आ रहे मनमुटाव को समाप्त कराते हुए हंसी खुशी विदा कराया गया। जिससे दोनो बच्चों का भविष्य संवारने का उत्कृष्ट कार्य किया गया।सी0 ओ0 के इस नेक कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
जो कार्य पंचायत,परिवार,नातेदारी नही करा पायी, उसे सी0ओ0 महराजगंज ने करा दिया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट