गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का 46वाँ चरण सम्पन्न
जल्दी प्रसन्न होते है भगवान यज्ञ से
अमेठी । 19 जून 2023
शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत सोमवार की सुबह अमेठी ब्लॉक के पूरबगांव के 20 घरों में एक साथ, एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
46वें चरण में यजमान बैज नाथ यादव, हरिशंकर, राजेश कुमार मौर्य, राजितराम, राम राज यादव, शिभनाथ यादव, भगवत प्रासाद यादव, भोलानाथ गुओटा, राम सजीवन जायसवाल, नीरज यादव, रीता देवी, मनीराम जायसवाल, राम नरेश गुप्ता, राम आधार यादव, राज बहादुर यादव, बद्री प्रसाद गुप्ता, राम खेलावन वर्मा, राम केवल वर्मा, गया प्रसाद यादव, विपुल के घरों में यज्ञाचार्य सुभाष चंद्र द्विवेदी, नीरज पांडेय, महेश चंद्र, अशोक कुमार, सुशील शर्मा, सुनील तिवारी, अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश चंद्र पांडेय, शशांक शुक्ला, राम शंकर पाठक, देवी प्रसाद, सविता शर्मा, कविता शर्मा, सरिता शर्मा ने विधि विधान के साथ यज्ञकर्म सम्पन्न कराते हुए देव स्थापना कराई। साथ ही लोगों से एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दिलाया।
यज्ञाचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मूल है ।
यज्ञ से सारे विश्व का कल्याण होता है यहाँ तक भगवान भी यज्ञ के माध्यम से जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपना अनुग्रह बरसाते हैं।
गायत्री परिवार बगैर किसी भेदभाव के हर वर्ग, हर जाति में सरलतम विधि से यज्ञ करा रहा है।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट