मो0 अली चेयरमैन ने कहा:संपत्ति कर और जल कर वसूली पर जोर दें कर्मचारी सफाई नायकों को नगर को स्वच्छ रखने के निर्देश, घरों से ऊपर से कूड़ा फेंकने व गंदगी करने वाले दुकानदार, किये जा रहे हैं चिन्हित
नसीराबाद, रायबरेली
नगर पंचायत नसीराबाद के अध्यक्ष/चैयरमैन मो0 अली उर्फ फाकिर ने कार्यालय पर कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें संपत्तिकर और जलकर वसूली के अलावा राजस्व आय कैसे प्राप्त की जा सकती है
उस पर गंभीरता के साथ ध्यान दें और बकायदारों वसूली करें।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने अपने सभी करों का भुगतान नगर पंचायत में समय से करवाएं ताकि भविष्य में होने वाली कार्रवाई से बचा जा सके।
अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सरोज ने कर्मचारियों से कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान ध्यान दिया जाए प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई की निगरानी एवं प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाए। सफाई नायकों ने शिकायत की कि नगर के कुछ लोग घरों से झाड़ू लगने के बाद कूड़ा फेंक देते हैं। नगर के लोग स्वच्छता में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर चैयरमैन एवम अधिशासी अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करें, नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अधिशासी अधिकारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





