पार्टी बड़ी या देश, भाजपा जिला कार्यालय में हो रहा तिरंगे का अपमान
रायबरेली
बीते वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी।
इस वर्ष भी हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायबरेली जनपद के भाजपा कार्यालय पर तिरंगे लगाए गए हैं किंतु इसे सत्ता का घमंड कहें या अज्ञानता जो पार्टी के झंडे को तिरंगे के साथ उससे ऊंचा लगाया गया है।
जबकि राष्ट्रीय ध्वज के साथ उससे ऊंचा कोई भी झंडा नहीं लगना चाहिए।
किंतु सरकार के विरुद्ध कुछ भी बोलने वाले को देशद्रोही का तमगा देने वाली सत्ताधारी पार्टी को सम्भवतः तिरंगे का सम्मान करना भी उचित नही लगता।

पत्रकारों के सवाल को जनता का अपमान बताने वाले और जनता से सीधे मुंह बात न करने वाले इन राजनेताओं के लिए देश का राष्ट्रीय ध्वज भी कदाचित कोई मायने नहीं रखता।
जब ऐसे अज्ञानी नेता देश के कर्णधार बनेंगे तो देश का विकास कैसे संभव है?
देश को विश्व गुरु बनाने का दावा करने वाले नेता क्या है इसी प्रकार देश को विश्व गुरु बनाएंगे?
ब्यूरो चीफ विकास श्रीवास्तव रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





