भू माफिया और प्रशासन के मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा
रायबरेली ब्यूरो
विकासखंड छतों के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सराय में विगत वर्षों से हो रही चकबंदी हो के बाद भी प्रशासन की मदद से भू माफिया तालाब बंजर जमीन की जमीन आदि पर भू माफिया कब्जा जमाए हुए बैठे हैं| एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कहती है
लेकिन सरकार की बात हवा हवाई दिखाई दे रही है| सरकार कितना भी प्रयास कर ले लेकिन भू माफियाओं से अवैध कब्जा छुड़वाने में नाकाम साबित हो रही है|
जब प्रशासन की अंधा बना रहे तो भू माफियाओं से सरकारी अवैध कब्जा कैसे छुडवा पाएगी | सरकार के दावो में कितना सच कितना झूठ है| यह बानगी देखना हो तो ग्राम सभा सरांय में देखने को मिलेगा भू माफिया प्रशासन से मिलीभगत कर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं|
नाम न छापने के सर पर गांव के कुछ लोगों ने बताया है की अवैध कब्जा के लिए पचास हजार से एक लाख रुपए तक का प्रशासन के लोगों से सौदेबाजी की गई है| पुराने बंदोबस्त के अनुसार इन नंबरों पर 156, 87,268,528,9,11,13, तालाब दर्ज है 232,233, स्कूल की कुछ जमीन बताया जाता है|
बंजर जमीन 108-109 ,111,231 आज जमीनों पर भू माफियाओं ने अवैध कब्जा जमाए हुए हैं| जिसे प्रशासन भू माफियाओं से अवैध कब्जा छुड़वाने में नाकाम साबित हो रहा है|
और सरकार के आदेशों का प्रशासन मजाक बना रखे हैं| जिससे सरकार की छवि भू माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रशासन धज्जियां उड़ा रहा है |
आशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट