Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का पैंतालीसवां चरण सम्पन्न

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का पैंतालीसवां चरण सम्पन्न


गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का पैंतालीसवां चरण सम्पन्न

अमेठी । 18 जून 2023

युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह अमेठी ब्लॉक के पूरबगांव तथा गौरीगंज नगर के 16 घरों में एक साथ, एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
पैंतालीसवें चरण में पूरबगांव के यजमान सदानंद उपाध्याय, सुरेश मिश्रा, अवधेश सिंह, करमचंद्र सेठ, जयकरन सेठ, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कलिका प्रसाद तिवारी, उमाशंकर शुक्ला के घरों में यज्ञाचार्य सुभाष चंद्र द्विवेदी, सच्चिदानंद तिवारी, नीरज पांडेय, महेश चंद्र, अशोक कुमार, सुशील शर्मा, सुनील तिवारी, डॉ० राकेश मिश्रा, करुणाशंकर मिश्रा ने तथा गौरीगंज के यजमान पंकज पांडेय, रविकांत त्रिपाठी, मुकेश सिंह, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, आशीष मिश्रा, पवन कुमार तिवारी, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, शशिकांत के घरों में यज्ञाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश चंद्र पांडेय, शशांक शुक्ला, अखिलेश तिवारी, रामशंकर पाठक, नरसिंह बहादुर सिंह, राम लौट तिवारी, सत्य प्रकाश ने विधि विधान के साथ यज्ञकर्म सम्पन्न कराते हुए देव स्थापना कराई। साथ ही लोगों से एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दिलाया।

यज्ञाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मूल है ।

यज्ञ के माध्यम से ही संस्कारों की, कल्याण की, सुख- समृद्धि की, बौद्धिक चेतना की वृद्धि होती है। गायत्री परिवार सर्वधर्म सम्भाव की भावना से घर-घर पहुंचकर सबके और सबकी सद्बुद्धि की भावना से यज्ञ सम्पन्न करा रहा है।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सबको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए अवधेश बहादुर सिंह, कैलाश सिंह, राजेश सिंह की सराहना की।

ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.