शरीर बेडौल होने का डर से डिलीवरी के बाद 27 साल की महिला ने लगाई फांसी
विदेशी महिला ने लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, 3 महीने पहले यूक्रेन से आई थी ससुराल
लखनऊ में एक विदेशी महिला ने अपनी ससुराल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वो यूक्रेन की रहने वाली थी और आशियाना के सेक्टर-I स्थित घर में पति और बच्चे के साथ रहती थी.
यहीं उसने फांसी लगाकर जान दे दी. वो तीन महीने पहले पहले ही अपनी ससुराल आई थी. यहां वह अपनी सास रूथ और ननद रूफीना व युहाना के संग रह रही थी. वहीं, ओकसाना के पति यूक्रेन की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे थे
14 जून को ही एक प्राइवेट अस्पताल में ओकसाना ने एक बच्चे को जन्म दिया था. प्रसूता ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चा जन्मा था. इसके बाद उसने यूक्रेन में रह रहे पति से वॉट्सएप चैट और कॉल पर बातचीत की.
चैट के मुताबिक, प्रसूता बच्चे को जन्म देने के बाद से अपने बेडौल हुए शरीर को लेकर चिंतित थी. उसका सोचना था उसका सोचना था कि शरीर पहले जैसा नहीं रहने से उसे नौकरी नहीं मिल पाएगी. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
इसी चिंता में प्रसूता ने घर के स्टोर रूम में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. जबकि नवजात बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था.
विदेशी महिला के सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, यूक्रेन में मौजूद मृतका केवब पति को खबर दी. साथ ही घर में परिजनों से पूछताछ की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
लखनऊ से मोहित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





