थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
रायबरेली
दिनाँक 18 फरवरी 2023 को थाना नसीराबाद पर एक महिला द्वारा उपस्थित होकर सूचना दी गयी कि आज शिवरात्रि के अवसर पर मै मेला देखने व दर्शन करने के लिए आयी थी जहां मेरी 03 वर्षीय़ बच्ची कहीं खो गयी गयी है ।
काफी तलाश व खोजबीन करने पर उसका कुछ पता नही चल सका है।
इस सूचना पर थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु तत्परतापूर्वक विभिन्न माध्यमों से तलाश की गयी जिसके परिणाम स्वरूप मात्र 2 घण्टे मे ही बालिका को मेला परिसर से ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है ।
परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम –
1. उप-निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह थाना नसीराबाद रायबरेली ।
2. महिला आरक्षी स्मिता देवी थाना नसीराबाद रायबरेली ।
3. महिला आरक्षी नेहा त्रिपाठी थाना नसीराबाद रायबरेली ।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





