छतोह कांग्रेसियों ने गांव-गांव चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
छतोह कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार हाथ से हाथ जोड़ो पग यात्रा निकालकर राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं ।
विकासखंड के छतोह, न्याय पंचायत नसीराबाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया है ।
शनिवार को छतोह कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत नसीराबाद में पहले हाथ जोड़ो अभियान के तहत रैली निकाली उसके बाद लोगों को घर-घर जाकर राहुल गांधी जी के संदेश पत्र को वितरण किया गया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष टी एन त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा केवल जुमला की पार्टी है काम नहीं करती कांग्रेस के सत्ता में आने पर अमेठी का चहुमुखी विकास होगा, जिला सचिव राजीव द्विवेदी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो तथा हाथ से हाथ मिलाओ का नारा लगाया साथ ही भारत जोड़ने का संकल्प लिया, इस मौके पर सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष मोहित मिश्र,अरविन्द मौर्या,संतराम,तेजभान सिंह, प्रेमादेवी महंत प्रसाद,आदि लोग उपस्थित रहे।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट