स्वामी विवेकानंद जयन्ती पर युवा संवाद का हुआ आयोजन
गायत्री परिवार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी
अमेठी। 12 नवंबर 2023
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा संवाद में सैकड़ों लोगों ने युग निर्माण के रास्ते पर चलने की शपथ ली। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर समारोह में बड़ी संख्या में आये युवाओं ने युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को संस्कृति और संस्कार से जोड़कर एक नई दिशा देकर परिवार, समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने जैसे अभियान से जुड़कर ही स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार किया जा सकता है।
इससे पूर्व डॉ० आर पी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व डॉ० संजय सिंह ने देवपूजन किया। आचार्य सुभाष चंद्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया।
आचार्य इंद्रदेव व सुशील शर्मा ने स्वामी विवेकानंद को
जिसने जीते हृदय वह होता विश्व विजेता गीत समर्पित करते हुए नमन किया।
आशुतोष पांडेय बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के वेदांत को विश्व पटल पर स्थापित किया। हिंदुस्तान में सांस्कृतिक आज़ादी का जो बीज बोया था वो आज वटवृक्ष बन गया है।
आज युवाओं को यह समझने की जरूरत है हिंदुस्तान के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक आज़ादी की निर्णायक लड़ाई की कमान युवाओं को लेनी पड़ेगी।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में अमेठी के युवा अभिजीत को युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
अभिजीत ने अपनी पंक्तियों जो राष्ट्रभक्ति से भर दे सबको, ऐसा सुरभित छंद बनो। सूरज गर तुम नहीं बन सको, जुगनू ही कोई मंद बनो।
जाति – पंथ को जोड़ सके, ऐसा पावन बंध बनो।
उठो ! मेरे अब युवा साथियों, सभी विवेकानंद बनो। के माध्यम से विवेकानंद के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अधिवक्ता डॉ० संजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन का हर पहलू आज भी प्रासंगिक है उनके जीवन से हम सब थोड़ी सी भी सीख लें तो जीवन की दिशा सार्थक हो जाएगी।
सभा को रमेश कुमार सिंह, प्रखर द्विवेदी, महेंद्र मिश्र, सूर्यभान शर्मा, अमन शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
अंत मे डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का तिलक, अंगवस्त्र व साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने किया।
इस मौके पर अशोक कुमार मिश्र, राधेश्याम तिवारी, अखिलेश तिवारी, विजयलक्ष्मी सिंह, साधू सिंह, कमलेश सिंह, शशांक शुक्ला, सुरेंद्र दूबे, विवेक सिंह, चंद्रभान मिश्र, राम चन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, गप्पू जायसवाल, रवि प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, संजय अग्रहरि, रवि जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, महेश बरनवाल के साथ गायत्री शक्तिपीठ कार्यकर्ता व सैकड़ों की तादाद में अमेठी के युवा व महिलाएं मौजूद रहीं।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट