Mine-Mitra में उत्कृष्ट योगदान हेतु जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को मिला प्रशस्ति पत्र
रायबरेली।
Mine-Mitra में उत्कृष्ट योगदान हेतु जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा मिला प्रशस्ति पत्र।
आपको बता दें कि प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विभाग से सम्बन्धित नागरिक सेवाओं को ऑनलाईन किये
जाने एवं अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली (IMSS) को एक छतरी के नीचे लाते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा Mine – Mitra (minemitra.up.gov.in) पोर्टल विकसित किया गया है,
जिसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई – गवर्नेस पुरस्कार -2022 ( स्वर्ण ) प्रदान किया गया है।
जनपद स्तर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा किये गये
नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से ही Mine – Mitra एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है जिसके लिए उन्हें यह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





