एन सी सी कैडेट्स को किया गया सम्मानित।
शिवगढ़ रायबरेली । श्री बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 66 यू पी बटालियन के हवलदार केवल सिंह को बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ के प्रॉक्टर आर डी सिंह व प्राचार्या संचिता मिश्रा द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,
विदित हो कि हाल ही में 6 नवम्बर से 13 नवम्बर तक एन टी पी सी ऊंचाहार में एन सी सी के दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था
जिसमें बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ के केडेट्स ने भी कई प्रतियोगिताओं
में प्रतिभाग करते हुए वहां उपस्थित 800 कैडेट्स में से कुल 20 विजेताओं ने मैडल प्राप्त किया था, जिनमें से बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ के ए एन ओ अखण्ड प्रताप सिंह तथा मुख्य प्रशिक्षक सिद्धार्थ सिंह, तथा सी टी ओ संगीता पटेल के कुशल निर्देशानुसार सात कैडेटस ने मैडल प्राप्त कर महाविद्यालय शिवगढ़ का ही नहीं अपितु सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इन सभी मेडल प्राप्त करने वाले एन सी सी कैडेट्स को विद्यालय की प्राचार्या संचिता मिश्रा द्वारा पुरस्कृत एवम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर बी एस सी विभाग से अजीत बाजपेई, कैडेट्स अविनाश सिंह, आकाश वर्मा, सौरभ कुमार, स्वाती पाण्डेय, अंशिका सिंह, शबा परवीन आदि उपास्थित रहे।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





