भारत मिशन शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय दिवस जिला समन्वयक प्रशिक्षण नागेंद्र बहादुर सिंह ने किया औचक निरीक्षण
सलोन रायबरेली
ब्लॉक संसाधन केंद्र राजापुर माफी में चल रहे चार दिवसीय निपुण भारत मिशन शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय दिवस जिला समन्वयक प्रशिक्षण नागेंद्र बहादुर सिंह रायबरेली ने किया औचक निरीक्षण और जानी चार दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्थाl प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली और बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जो भी प्रशिक्षण आप को दिया जा रहा है
विद्यालय पटल पर शत प्रतिशत लागू करेंl प्रशिक्षण में अनुपस्थिति माफ् न होगी सभी प्रतिभागी शिक्षक अपने प्रशिक्षक अतुल कुमार पाण्डेय, संदीप सिंह, आशुतोष, सत्यप्रकाश भारती, तुलसीराम द्वारा गणित की अवधारणा बच्चों की समझ को विकसित करने की चर्चा गणित के वार्षिक कार्य योजना के साथ-साथ साप्ताहिक और दैनिक शिक्षण योजना उपचारात्मक शिक्षा आदि
का जो प्रशिक्षण दिया गया है उसका शत प्रतिशत अनुपालन विद्यालय में सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सूरज जायसवाल, बलवंत सिंह, मोहम्मद वसीम प्रधानाध्यापक ,सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने जिला समन्वयक का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





