महाराजगंज अधिवक्ता संघ ने उप जिलाधिकारी को प्रेषित किया मांग पत्र
रायबरेली।
आज तहसील महाराजगंज जनपद रायबरेली अधिवक्ता संघ की ओर से अध्यक्ष माननीय छोटेलाल जी द्वारा मांग पत्र उप जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया गया तदुपरांत तहसीलदार महाराजगंज, नायब तहसीलदार महाराजगंज को भी एक एक प्रति उपलब्ध कराई गई। इस मांग पत्र में कहा गया कि अधिवक्ताओं द्वारा की गई मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आप के द्वारा विवादित वादों का निस्तारण किया जाए
जिससे न्यायालय का कार्य पूर्व की भांति सुचारू रूप से चल सके। यदि इस मांग पत्र पर उक्त अधिकारीगण अधिवक्ताओं को संतुष्ट कर रहे हैं।
तो तहसील के सभी अधिवक्ता सभी न्यायालय में कार्य करने के लिए उपस्थित होंगे अन्यथा उक्त अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त करने के लिए विवश होंगे।
संवाददाता विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट