Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / BREAKING NEWS / कुर्मी समाज द्वारा मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्मदिवस

कुर्मी समाज द्वारा मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्मदिवस


कुर्मी समाज द्वारा मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्मदिवस

रायबरेली

आज दिनांक 26 जुलाई 2022 को कुर्मी समाज रायबरेली द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्म दिवस नगर के आदर्श बाल शिक्षा निकेतन आर्य समाज मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

जिसकी अध्यक्षता फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ राम बहादुर वर्मा ने की। समाज के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया व महामंत्री शरद चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन समाज के कोषाध्यक्ष डॉ बृज किशोर ने किया। अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर वर्मा ने कहा छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म 26 जुलाई 1874 को कोल्हापुर के सर्किट हाउस में हुआ था।

कोल्हापुर का राजा बनने के बाद उन्होंने 2 जुलाई 1902 को आरक्षण व्यवस्था लागू की थी तथा राज्य की नौकरियों में दलितों तथा पिछड़ों को 50% आरक्षण दिया था। 26 जुलाई 1974 को महाराष्ट्र सरकार ने तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी की अध्यक्षता में साहू जी महाराज जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया था

परंतु इतिहास बदलने का अभियान चलाने वालों ने उनकी जन्मतिथि बदलकर 26 जून 1974 कर दी हमें इतिहास बदलने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
डॉ वर्मा ने कहा साहू जी सामाजिक क्रांतिकारी थे।

उन्होंने पिछड़ों तथा दलितों को शिक्षा देने के लिए स्कूल खोलें, हॉस्टल खोलें

तथा डॉ अंबेडकर की हर संभव सहायता की। वह लोकतंत्र के प्रबल समर्थक थे।

उक्त अवसर पर लाल चंद्र कनौजिया, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष पटेल, अभिषेक पटेल, हीरालाल सिंह, आरबी सचान, सिया राम चौधरी, सुनील चौधरी, उमाशंकर चौधरी, वीरेंद्र कुमार, राम शरण चौधरी, राजेश चौधरी, देवेश कुमार सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

गंगा दशहरा के अवसर श्रद्धालुओं को नाश्ता एवं जलपान का वितरण

🔊 पोस्ट को सुनें गंगा दशहरा के अवसर श्रद्धालुओं को नाश्ता एवं जलपान का वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published.