परिवार परामर्श केंद्र में दंपती ने किया समझौता, बोले अब रहेंगे साथ
रायबरेली: मुख्यालय स्थित महिला थाना में थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराते हुए दोनों को एक साथ रहने की सलाह दी गई।
जिसे मानते हुए बिछड़े परिवार एक हुए और एक साथ घर को रवाना हुए। इस दौरान लोगों को यूपी 112 के बारे में भी जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 07जोडो को बुलाया गया जिसमे 03 जोडो को समझाबुझाकर एक साथ रहने की सलाह दी गई। महिला थाना अध्यक्ष ने बिछडे जोडो को मिलाया और गलती ना करने की सलाह दी।
साथ ही पति पत्नी को मिलाते हुये जीवन मे एक एक वृक्ष को लगवाया।पति पत्नी के आपसी मतभेद को खत्म कर साथ दोबारा रहने की सलाह दी गई।गलती न करने की बात लिखित रूप में दी गई।
जिसके बाद दोनों पक्षों का आपसी सहमति के बाद सुलह समझौता हो गया। इस दौरान महिला को यूपी 112 समेत 1090, 1098, महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।
दिलीप कुमार यादव
संवाददाता सदर तहसील
My Power News Online News Portal





